प्रदेश के चारों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार को काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। पहली बार यूपी कैटेट की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। 31 मई को उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपीकैटेट) 2018 का परिणाम जारी होने के बाद पांच से 15 जून तक काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक करने का मौका 21 से 24 जून तक रहेगा। इसके बाद एक जुलाई को सीट आवंटन की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद दो से पांच जुलाई तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। दूसरे चरण के लिए च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक 08 से 10 जुलाई तक की जा सकेंगी। सीट आवंटन 15 जुलाई को होगा। स्नातक और परास्नातक में सीटें खाली बचने की स्थिति में विशेष काउंसलिंग भी होग। यह काउंसलिंग 21 से 29 जुलाई के बीच होगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र ने बताया कि पहली बार यूपी कैटेट की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
डेमाे पिक
परास्नातक कोर्सों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल
च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग 26 से 29 जून
पहले चरण के लिए सीट आवंटन पांच जुलाई
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 06 से 08
द्वितीय चरण के लिए च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग 11 से 12 जुलाई
सीट आवंटन 15 जुलाई
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 16 से 18 जुलाई
सीएसए
पीएचडी के लिए 10 जुलाई से रजिस्ट्रेशन
पीएचडी की काउंसलिंग के लिए 10 से 15 जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन होंगे। च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग की प्रक्रिया 22 से 25 जुलाई के बीच होगी। 28 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग तीन अगस्त से नौ अगस्त के बीच चलेगी।
सीएसए में 19 जुलाई से चलेंगी कक्षाएं
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नया सत्र 19 जुलाई से शुरू हो जाएगा। परास्नातक कोर्स की कक्षाएं 23 जुलाई और पीएचडी की कक्षाएं नौ अगस्त से शुरू होंगी।
प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय
कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
फैजाबाद : नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी
बांदा : बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
मेरठ : सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय