यूपी में कानपुर के भीतरगांव में चौपट बिजली व्यवस्था से आक्रोशित लोगों ने अनोखा प्रदर्शन कर ट्रान्सफार्मर को कफन पहनाया, माला चढ़ाया और कंडा सुलगाया। यहां चार दिन से बिजली न आने की वजह से जन-जीवन बेहाल है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
16 हजार आबादी वाले कस्बा भीतरगांव में चार दिन से बिजली की समस्या है। ब्लाक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बङी पानी टंकी व अन्य सभी कार्यालय में भी काम प्रभावित हो रहा है।
चार दिन से बिजली न आने से पानी के लिए अफरा तफरी मची हुई है। गुस्साए कस्बे के लोग पहले सबस्टेशन पसेमा गये, वहां कोई जिम्मेदार न मिलने पर वापस कस्बा आकर फुका पड़ा 250 केवीए के ट्रान्सफार्मर को कफन पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया।