फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घरेलू क्रिकेट शृंखला के लिए जल्द स्थल तय करेगा यूपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की ओर से सत्र 2025-26 की घरेलू क्रिकेट शृंखला के लिए स्टेट एसोसिएशन को मैच आवंटित कर दिए गए हैं। अब उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) रणजी ट्राॅफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी और कूच बिहार ट्राॅफी के लिए आयोजन स्थल फाइनल करने में लगा है।
विज्ञापन


घरेलू मुकाबलों के लिए इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्रीनपार्क और लखनऊ को एक समान मैच देने की तैयारी कर रही है।। ऐसे में कानपुर को दो रणजी मुकाबले मिलना तय है, साथ ही घरेलू मुकाबले भी यहां खेले जाएंगे। लखनऊ को वीनू मांकड़ ट्रॉफी, अंडर-19 महिला टी-20 ट्राॅफी, सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राॅफी की मेजबानी मिल सकती है।



घरेलू मैचों से पहले होगी सीरीज
घरेलू मैचों से पहले ग्रीनपार्क में सितंबर के अंतिम और आक्तूबर के पहले सप्ताह में भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की सीरीज होगी। इसके बाद ओडिशा, नगालैंड और झारखंड के साथ उप्र के होने वाले मुकाबले ग्रीनपार्क की मेजबानी में कराए जा सकते हैं। कर्नल सीके नायडू और कूच बिहार ट्राॅफी के तीन-तीन मैचों में एक से दो मैच भी ग्रीनपार्क को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें