फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज जुटेंगे यूपीसीए के पदाधिकारी, एजीएम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपीसीए की एजीएम बुधवार को होगी। अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया की ओर से मंगलवार को कमला नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में डिनर पार्टी आयोजित की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों से एजीएम से पहले अध्यक्ष की ओर से यूपीसीए के सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए इस तरह की पार्टी आयोजित की जाती रही है।
विज्ञापन

पार्टी में यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ सदस्य भी शामिल होंगे। यूपीसीए के सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि एजीएम से पहले संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और आगामी रणनीति पर अनौपचारिक चर्चा होगी। हालांकि इस बार कार्यकारिणी के किसी भी पद पर चुनाव नहीं होना है। वहीं, गवर्निंग काउंसिल का निर्विरोध चुना जाना भी लगभग तय हो चुका है। इसके बावजूद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ को लेकर मंगलवार की बैठक में अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी के दौरान भी पदाधिकारियों के बीच चर्चा हो सकती है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी वह जापान में आयोजित एशियन गेम्स में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें