फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 20 दिन में छठवीं बार युवक को सांप ने डसा, कराया गया भर्ती, अंकुश बोला- मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा

Tue, 22 Sep 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

एक युवक को सांप 20 दिन में 6 बार डस चुका है। युवक जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है। युवक को बार-बार सांप काटने से परिजन समेत डॉक्टर भी हैरान हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती अंकुश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव में सोमवार शाम घर के वॉशरूम में सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों उसका उपचार शुरू किया। परिजनों का दावा है कि पिछले करीब 20 दिनों में युवक को छह बार सांप डस चुका है। बार-बार सांप के डसने से परिजन समेत डॉक्टर हैरान है।
विज्ञापन


नगला भगत निवासी अर्जस यादव का अंकुश यादव (21) सोमवार शाम करीब छह बजे घर के वॉशरूम में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजन तत्काल अंकुश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया। अंकुश के परिजनों के अनुसार, पिछले 20 दिनों में यह छठी घटना है, जब सांप ने उसे डसा है। परिजनों का कहना है कि हर बार सांप के काटने के बाद अंकुश को जिला अस्पताल लाया गया। पिछली दो घटनाओं में उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे दूसरे सैफई रेफर किया था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक घर और आसपास सांप की मौजूदगी को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई है। उनका दावा है कि बार-बार सांप के दिखाई देने और अंकुश को डसने की घटनाओं के बावजूद अब तक सांप को पकड़ा नहीं जा सका है। फिलहाल अंकुश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. ओमकांत राजपूत ने बताया कि सांप के डसने के बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। सांप के डसने के पैर पर निशान मिलने पर एंटी वेनम दिया गया है। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें