फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव का दावा: निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, ये बातें भी कही

Mon, 21 Sep 2026 02:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा। यादव ने दावा किया कि यदि निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता ने आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के मकान गिरवा रही है और पैर में गोली मरवा रही है। उनके मुताबिक, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सबसे ज्यादा एनकाउंटर कर दे, वही सबसे अच्छा पुलिस अधीक्षक माना जाता है। यादव ने सरकार पर अन्याय और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में इतना भ्रष्टाचार दुनिया के किसी तानाशाह ने भी नहीं किया। उन्होंने पिछले चुनावों में धांधली का दावा करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया।

यूसीसी और जनविरोधी कानून
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर यादव ने उत्तराखंड में इसे लागू करने पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इससे क्या मिला, क्योंकि अलग-अलग धर्मों की परंपराएं भिन्न होती हैं। उन्होंने विवाह संबंधी परंपराओं और ब्रिटेन के संविधान का उदाहरण दिया। यादव ने यूपीआई भुगतान पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम यूपीआई लेनदेन पर कर लगाया गया है, जिससे करोड़ों रुपये यूपीआई कंपनियों के खातों में जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ये कंपनियां भाजपा को चंदा देंगी, जिससे पार्टी चुनाव लड़ेगी।

 
विज्ञापन

भाजपा की सभाओं पर सवाल
रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि जनता के हित में कानून नहीं बन रहे, बल्कि कानूनों से जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा सत्ता में बनी रही तो पांच-दस साल बाद चुनाव भी नहीं होंगे। यादव ने मुख्यमंत्री योगी की सभाओं में भीड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इन सभाओं में आम जनता नहीं आती, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरकारी शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को पैसे देकर बुलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें