फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ताऊ ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी को डरा-धमका कर लगातार हवस का शिकार बनाया। बाद में किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की बड़ी बहन के मायके आने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने कुछ समय पहले गोबर उठाने पहुंची 14 वर्षीया भजीती को घर में बुलाया था। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। कप्तान सिंह किशोरी की मां की मानसिक अस्वस्थता और पिता के मुंबई में होने का फायदा उठाता रहा और उसका शोषण करता रहा। 19 अप्रैल 2026 को किशोरी के पेट में दर्द और सूजन होने पर पोल खुलने के डर से कप्तान सिंह ने उसे दवा खिला दी जिससे करीब दो माह का गर्भ गिर गया। दवा खाने के बाद किशोरी को कई दिनों तक लगातार रक्तस्राव होता रहा लेकिन बदनामी और धमकी के डर से सहमी किशोरी मामले को छिपाए रखी।

13 मई को पीड़िता की शादीशुदा बड़ी बहन मायके आई थी। उसने किशोरी की बिगड़ी हालत देखी। काफी पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें