फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की मौत के बाद साथ रह रही महिला की हत्या कर प्रेमी ने शव दफनाया

Wed, 07 Jan 2026 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

बेटे ने शक होने पर तहरीर दी थी। पूछताछ में प्रेमी ने अप्रैल में ही हत्या कर देने की बात कुबूली।
विज्ञापन
खोदाई के बाद कंकाल निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजेती थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव में पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ रह रही महिला का बुधवार की रात पुलिस ने जमीन में दफन कंकाल बरामद किया। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दस माह पहले अप्रैल माह में ही हत्या कर शव दफन करने की बात कुबूल की। पुलिस के मुताबिक आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


टिकवांपुर गांव निवासी बबलू के पिता रामबाबू संखवार की तीन साल पहले मौत हो जाने पर उसकी मां रेशमा (45) अपने चार बेटे व तीन बेटियों को छोड़कर गांव के ही गोरेलाल के साथ रहने लगी थी। दो बेटियों व एक बेटे की शादी हो चुकी थी। अप्रैल 2025 में वह गोरेलाल के साथ इटावा गेहूं की फसल काटने के लिए ले गई थी। वहां से लौटकर गोरेलाल के साथ गांव के बाहर नलकूप में रह रही थी। 29 नवंबर को परिवार की एक शादी में शामिल होने महिला नहीं पहुंची तो उसके बेटे को शक हुआ।

जब बबलू ने गोरेलाल से पूछा तो उसने रेश्मा के कभी न आने की बात कही। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर 29 दिसंबर को बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर गोरेलाल के अलावा उसके दो भाइयों मुन्नू व सुरेश पर मां को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बुधवार को गोरेलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रेशमा को मारकर जमीन में गाड़ दिया है। गोरेलाल के बताए गए स्थान की पुलिस ने बुधवार देर रात खोदाई की तो रेशमा का कंकाल बरामद हुआ। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि हत्या की वजह पता करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कब और कैसे हत्या की इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें