विवाहित महिला ने अपने मायके वालों पर गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। वह अपने प्रेमी का इलाज कराने के लिए राठ आई थी। क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मायके वालों ने जुलाई 2026 में जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से जबरन शादी करा दी थी जबकि वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है।
महिला ने बताया की शादी के चार दिन ससुराल में रहने के बाद अपनी मर्जी से प्रेमी के घर पहुंच गई। बुधवार को बीमार प्रेमी को इलाज कराने के लिए कस्बा आई थी, तभी मायके वालों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।