इस बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोहरा भी रहेगा, जिससे आवागमन में दिक्कत आएगी। भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रात के समय पूरी सावधानी से ही यात्रा पर निकलें। सिर हमेशा ढककर रखे। दरअसल इस समय बर्फीली हवाओं के चलने से दिक्कत बढ़ गई है।
ठिठुरन भरी ठंड का लोगों की दिनचर्या पर भी असर रहा। उधर, बस व रेलवे स्टेशन पर लोग ठिठुरते हुए इंतजार करते दिखे। वहीं दृश्यता कम होने के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह धूप निकलने पर ही वॉक पर जाएं। तेज हवा हो तो घर के आसपास ही टहलना ठीक रहेगा।
राहगीरों व मवेशियों के लिए अलाव बने सहारा
ठिठुरन भरी ठंड ने सबसे ज्यादा राहगीरों व मवेशियों को परेशान कर रखा है। सोमवार को कई जगहों पर लोग दिन में भर अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे नजर आए। अलाव के पास ही राहगीर और मवेशी भी ठंड से बचाव करते दिखे।
किदवईनगर, आईआईटी में प्रदूषण का स्तर 300 के पार
कानपुर में लगातार बढ़ती ठिठुरन और कोहरे के बीच मंगलवार को नए साल के दूसरे दिन भी किदवईनगर और आईआईटी में प्रदूषण का स्तर 300 के पार रहा। किदवईनगर में हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 तो आईआईटी में एक्यूआई का स्तर 326 तक गया।
वहीं, कल्याणपुर में एक्यूआई का स्तर 232 दर्ज किया गया। हालांकि तकनीकी खामी और प्रदूषण मांपने के दौरान तकनीकी व्यवधान की वजह से व्यावसायिक व सबसे प्रदूषित क्षेत्र माने जाने वाले नेहरूनगर में हवा गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे पहुंच गया।