फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आसमान से बरसी आग, बांदा देश में सबसे गर्म, पारा 48.2 डिग्री पर तमतमाया; दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

Wed, 20 May 2026 09:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देश में सबसे गर्म है। यहां पारा 48 डिग्री को पार कर गया। लू ने जमकर कहर बरपाया। जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आज भी भीषण गर्मी और लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
धूप व लू से बचाव करतीं युवतियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा में मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही लू ने कहर बरपाया। भीषण गर्मी और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर में पारा 48.2 डिग्री तक जा पहुंच। लोग घरों में ही रहे। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह से ही गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। अभी राहत मिलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व एक से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू ने मंगलवार को लोगों को खूब छकाया। अधिकतम पारा भी 48.2 डिग्री पर पहुंचा। दिनभर आसमान से आग बरसने जैसा रहा। बढ़ते पारे को देखते हुए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 11 बजे से ही शहर के प्रमुख मार्गों में सन्नाटा रहा। न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री पर टिका रहा।

19 मई मंगलवार को भी बांदा सर्वाधिक गर्म रहा। सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगी। सरकारी दफ्तरों में कर्मी सुबह 10 बजे धूप और लू के बचाव के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे से तापमान ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। दोपहर 12 तक 46 डिग्री, दोपहर दो बजे तक यह 47 डिग्री पर पहुंच गया। बाद में यह 47 से बढ़कर 48.2 डिग्री पर टिक गया।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में भी कम आए फरियादी
सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड में ज्यादातर बसें खड़ी मिलीं। रेलवे स्टेशन में भी यही नजारा रहा। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में एक-दो फरियादी ही पहुंचे। शहर के कानपुर-बांदा मार्ग, झांसी-मिर्जापुर हाईवे, शहर के व्यस्ततम चौराहा बलखंडी नाका पर सन्नाटा पसरा रहा।

 

हवा दक्षिण पूर्व चल रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल राहत के आसार नहीं है।-डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

अभी और चढ़ेगा पारा, बारिश की संभावना नहीं
उधर, चित्रकूट जिले में भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, तापमान में आई मामूली गिरावट से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि दो दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

 

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.08 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के 46.04 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की तुलना में लगभग दो डिग्री की गिरावट है। हालांकि, तापमान में यह कमी धूप की तीव्रता को कम करने में नाकाम रही।

 

स्वास्थ्य सेवाओं पर गर्मी का असर, बढ़े मरीज
जिला अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में हीटवेव और डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए विशेष रूप से दो बेड आरक्षित किए गए हैं।

 

भीषण गर्मी से सूख रही मूंग फसल
गर्मी का प्रकोप का असर खेती पर भी साफ दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार, मूंग की फसलें तेज धूप के कारण तेजी से सूख रही हैं। किसान हरदयाल और रामसिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तेज धूप से फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे किसी तरह शाम को सिंचाई कर फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल, बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है।-अंकुर त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें