मृतक की फाइल फोटो और परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान चौकी इंचार्ज को युवक के पास से मिले 50 हजार रुपए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
कौशांबी जिले के अनेठा, कैमा गांव निवासी संजय (48) दो दिन पूर्व अपनी ससुराल जगदीशपुर गांव निवासी बब्बू सिंह के यहां पर आए थे। बुधवार सुबह ससुराल में कार खड़ी करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा स्थित तिलसड़ा मोड के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचलते हुए भाग निकला।