ट्रायल मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। बीसीसीआई की घरेलू ट्रॉफी अंडर-19 के लिए हो रहे उत्तर प्रदेश टीम के चयन ट्रायल मैच सोमवार को बारिश से प्रभावित हुए। ग्रीनपार्क और कमला क्लब मैदान पर दूसरे सत्र का मैच नहीं हो सका।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि बारिश के बावजूद खिलाड़ियों ने पहले सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अभी एक या दो जोन में ट्रायल मैच होने बाकी हैं।
सभी मैच होने के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। ग्रीनपार्क में कोच कपिल पांडेय और बृजेंद्र सिंह यादव ने और कमला क्लब में नासिर और कमलकांत कनौजिया ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर पैनी नजर रखी।
उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम का पहला मैच नौ अक्तूबर को रांची में महाराष्ट्र के साथ होना है। कानपुर से आठ खिलाड़ियों शाश्वत, आरुष कश्यप, अभियुक्त पांडेय, शिवांशु सचान, निजाम, अभिषेक कुशवाहा, मिसम अब्बास और रुद्र कपूर ने ट्रायल में भाग लिया।