फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नाम कमाने के लिए ट्रेन पलटाने की रची साजिश, स्टेशन के पास पटरी पर रखा था लट्ठा, दो आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 27 Aug 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) 16 अगस्त शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ था। ट्रेन को बेपटरी करने के दो आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में तीन दिन पूर्व भटासा स्टेशन के पास पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन पलटकर मशहूर होना चाहते थे। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर भटासा स्टेशन के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के सामने लकड़ी का लट्ठा डालकर उसको बेपटरी करने की साजिश की गई थी। चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था। इस मामले में एक मुकदमा आरपीएफ थाना और दूसरा कोतवाली कायमगंज में दर्ज हुआ। सीओ जयसिंह परिहार व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने घटना में खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गांव अरियारा निवासी भाकियू (लोक शक्ति) नेता कमलेश कुमार के पुत्र देव सिंह व उसके गांव के ही साथी मोहन कुमार उर्फ मोंटी कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने खुद की गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे रात करीब 10 बजे खेत पर पहुंचे। खेत के आसपास कोई नहीं था। मौका पाकर दोनों ने प्रमोद के खेत में लगी आम लकड़ी में से एक लट्ठा ट्रेन पलटाने के मकसद से पटरी पर रख दिया। ट्रेन पलटाकर वे दोनों ख्याति पाना चाहते थे, मगर ट्रेन पलट नहीं सकी। डर की वजह से दोनों युवक दिल्ली जाने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें