कानपुर आईजी को हत्या की धमकी देने वाला आरोपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में आईजी को जान से मारने पर पांच लाख रुपये का इनाम देने की पोस्ट तीन दिन तक वायरल होने के बाद भी पुलिस ने संज्ञान में नहीं लिया। मामला जब आईजी तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अछल्दा के सराफ के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए युवक के बताने पर कई संदिग्धों को पकड़ा है।
इनमें कई शातिर अपराधी भी बताए जा रहे हैं। विकास दुबे फैंस क्लब से बनी आईडी से आईजी को मारने की धमकी दो जुलाई को दी गई थी। पोस्ट करने वाला युवक अछल्दा औरैया था। जिसने अपनी फोटो भी लगा रखी थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।