महोबा में टीईटी परीक्षा शुरु होने से पहले हुअा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में आज टीईटी परीक्षा शुरू होने से पहले जमकर हंगामा हुआ। यहां महिला अभ्यर्थियों और विद्यालय प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र व जेवर उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थियों ने इसका विरोध कर आक्रोश जताया।
यह मामला महोबा जिले के मां चंद्रिका विद्यालय का है। यहां सुबह 10 बजे से शुरू हुई टीईटी परीक्षा में भारी भीड़ जुटी। प्रवेश के दौरान सख्ती से चेकिंग की गयी। यहां अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया जब महिलाअों से मंगलसूत्र व जेवर उतारने को कहा गया।