केंद्रीय हज कमेटी ने हज यात्रा-2019 के आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी है। हज यात्रा के आवेदन फॉर्म जमा करने से जो चूक गए थे, वे अब अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वालों को 12 दिसंबर या इससे पहले जारी हुआ अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट जमा करना पड़ेगा। पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी, वर्ष 2020 तक होनी चाहिए।
हज यात्रा-2019 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है, लेकिन इस तिथि तक आवेदन फॉर्म बहुत कम आ पाए। यूपी का कोटा 29000 हज यात्रियों का है, लेकिन ऑन लाइन और ऑफ लाइन मिलाकर 17 नवंबर तक सिर्फ 17,500 आवेदन ही पाए।