कानपुर। 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर डेफ के लिए उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक गुजरात के सूरत में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीडीसीए) के महासचिव आशीष बाजपेई ने टीम की घोषणा की।
14 सदस्यीय टीम की कमान सुल्तानपुर के आकाश सिंह को सौंपी गई है। आगरा के संदीप कुमार मुख्य कोच और कानपुर के आशीष बाजपेई सहायक कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुल्तानपुर के आकाश सिंह को कप्तान बनाया गया है।
टीम में दीपक कुमार (वाराणसी), अमन रिजवी (लखनऊ), सुशील यादव (इटावा), राजू यादव (गाजीपुर), रौनक मलिक (शामली), धीरज कुमार (बदायूं), आकाश सैनी (कुशीनगर), प्रतीक राज चौधरी (गोरखपुर), अब्दुल कादिर (फिरोजाबाद), मोहम्मद कैफ (सुल्तानपुर), राजा यादव (कानपुर), उत्कर्ष दुबे (वाराणसी) और अभिनव पटेल (बाराबंकी) हैं।