फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रॉ का एजेंट बताकर शिक्षिका को धमकाया, आरोपी की बातचीत से आतंकी गतिविधि में शामिल होने का शक

Thu, 05 Aug 2021 09:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में खुद को रॉ का एजेंट बताकर शिक्षिका को धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षिका को शक है कि कॉल करने वाला आतंकी गतिविधि में शामिल है। वह मोबाइल नंबर बदलकर 15 अगस्त को बड़े काम में मदद मांग रहा है। ऐसा न करने पर परिवार सहित उड़ाने की धमकी दे रहा है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका ने तीन अगस्त को एसपी से शिकायत की। इसमें कहा कि उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल व मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने कई नंबर ब्लॉक कर दिए। हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत की। इस पर कर्मचारी ने नंबरों को अनब्लॉक करने की बात कही।

जैसे ही नंबर अनब्लॉक किए तो दोबारा मैसेज और कॉल आने लगीं। कॉल और मैसेज करने वाला व्यक्ति खुद को रॉ का एजेंट बता रहा है। वह 15 अगस्त को उससे कुछ काम करवाना चाहता है। जब मना किया, तो उसने परिवार के सदस्यों का काम तमाम करने की धमकी दी। आरोपी ने कई बार कहा कि डीएम व एसपी भी उसका कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षिका ने अधिकांश बातों को रिकार्ड भी किया है। शिक्षिका ने आरोपी के  आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का शक जाहिर किया है। शिक्षिका ने कहा कि उसे और परिवार की जान का खतरा भी है। इसलिए उसकी पहचान को भी गुप्त रखा जाए तथा खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराया जाए। पीड़िता के आग्रह के बावजूद पुलिस ने उसकी ओर से ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें