फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क के स्टूडेंट, फैमिली, कॉरपोरेट बॉक्स से होगा यूपी टी-20 का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्रिकेट प्रेमी ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 में लगने वाले चौकों-छक्कों और खेल का दीदार स्टूडेंट, फैमिली, कॉरपोरेट बॉक्स से कर पाएंगे। यह आयोजन 14 अगस्त हो रहा है, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर मैच में आठ से 10 हजार तक दर्शक आएं, उसके लिए टिकटों के रेट पर मंथन चल रहा है। छात्र गैलरी का टिकट 100 रुपये से कम रखा जा सकता है।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल टिकट दरों को आम दर्शकों की पहुंच में रखने पर काम कर रही है। छात्र दर्शकों के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये से भी कम रखी जा सकती है। फैमिली स्टैंड में परिवारों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। कॉरपोरेट स्टैंड के लिए भी ऑफर पर काम किया जा रहा है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि स्टूडेंट, फैमिली और कॉरपोरेट बॉक्स के अलावा वीआईपी और वीवीआईपी दर्शक दीर्घाओं को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

नॉकआउट मुकाबलों, प्लेऑफ और फाइनल में काफी संख्या में दर्शक आने का अनुमान है। सीजन में कानपुर सुपरस्टार्स, मेरठ मावेरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। टिकट दरों और बुकिंग प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें