एक सधी टीम बनाने की ओर बोर्ड का ध्यान
शमी के अलावा भारतीय टीम में स्पिनर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में चहल भी अच्छा विकल्प हो सकते है। विश्व कप के लिए एक सधी टीम बनाने की ओर बोर्ड का ध्यान है। इसका उदाहरण एशिया कप का पहला मैच है, इसमें ईशान ने भी अर्द्धशतक लगाया।
लीग में हो आठ टीमें व मिले अंडर-16 के खिलाड़ियों को भी मौका
सुरेश रैना ने कहा कि मेरे हिसाब से यूपी टी-20 लीग को और बेहतर बनाने के लिए छह के बजाय आठ टीमों को शामिल करना चाहिए। साथ ही अगले चरण में अंडर-23, 19 के साथ-साथ ही अंडर-17 के खिलाड़ियों को भी शामिल करना चाहिए, ताकि उन्हें भी अपने सीनियर के साथ खेलने का मौका मिले।
रैना ने दर्शकों से मिलाया हाथ, ली सेल्फी
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर आए सुरेश रैना ने दर्शकों के साथ न सिर्फ सेल्फी ली, बल्कि हाथ भी मिलाया। सुरेश रैना के मैदान पर आते ही पूरा ग्रीनपार्क स्टेडियम रैना-रैना की आवाज से गूंज उठा। लोगों ने रैना को आवाज देकर अपनी ओर बुलाने का प्रयास किया। तो रैना ने भी उनका हाथ हिलाकर ध्न्यवाद किया। फिर लोगों ने अपने मोबाइल में जमकर रैना की फोटो ली।
रिंकू व अभिषेक गोस्वामी के साथ खिंचवाई फोटो
सुरेश रैना ने दिन के पहले मुकाबले के बाद आईपीएल में 6 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह और गोरखपुर के कप्तान अभिषेक गोस्वामी के साथ मुलाकात की। दोनों के साथ मुलाकात में उन्होंने उन्हें बल्लेबाजी के टिप्स भी दिए। साथ ही रैना ने दोनों ही युवा खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।