फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T-20 League: कानपुर सुपरस्टार के बल्लेबाजी कोच होंगे कपिल पांडे, 'चाइना मैन' गेंदबाज कुलदीप के हैं कोच

Thu, 24 Aug 2023 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sports News: यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां तेजी से हो रही है। गुरुवार को भी सीटों की सफाई और मैदान को सही करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
कोच कपिल पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में कानपुर सुपर स्टार टीम के बल्लेबाजी कोच कपिल पांडे होंगे। बता दें कि कपिल पांडे 'चाइना मैन' गेंदबाज कुलदीप के भी कोच हैं। वहीं, डायरेक्टर की भूमिका में अरविंद कपूर को रखा गया है, जबकि बॉलिंग कोच व अन्य स्टाफ की घोषणा मंगलवार तक हो जाएगी।

विज्ञापन

बल्लेबाजी कोच कपिल पांडे ने कहा कि खिलाड़ियों का अभ्यास कैंप लगेगा। इसमें सबसे पहले तो अलग-अलग स्थानों से आने वाले खिलाड़ियों को एकजुट किया जाएगा। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि वह अब कानपुर टीम का हिस्सा है और उन्हें कानपुर की जीत के लिए अपना सौ फीसदी प्रदर्शन करना होगा।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां हुई तेज
यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां तेजी से हो रही है। गुरुवार को भी सीटों की सफाई और मैदान को सही करने का सिलसिला चलता रहा। कर्मचारियों ने लिफ्ट, आने-जाने वाले मार्गों आदि की सफाई का काम जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें