फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने फतेहपुर में केमिकल भेजने वाले कारोबारी के घर मारा छापा, इसी से बनती है मिलावटी शराब

Sun, 16 Jun 2019 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मिलावटी शराब में पकड़े गए थे प्रधान और उसके दो बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा में मिलावटी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल (रेक्टिफाइड स्प्रिट) फतेहपुर के कारोबारी समेत दो लोगों के जरिए आता था। इसका खुलासा होने के बाद रविवार सुबह एसटीएफ फतेहपुर पहुंच गई। देर शाम तक दोनों की तलाश में कई जगहों पर छापा मारा, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


दोनों की लोकेशन दिल्ली मिलने पर टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। एसटीएफ प्रभारी घनश्याम यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में छापा मारकर दो हजार लीटर मिलावटी शराब बनाने का केमिकल पकड़ा था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

वहां से एक संगठन के नेता के रेलबाजार निवासी भाई चंदन जोशी, गल्ला मंडी कैसरगंज उन्नाव के तहसीन उर्फ सबलू, गलावटी बुलंदशहर के अब्दुल रहमान और बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी नफीस को टीम ने गिरफ्तार किया था।

ये लोग मिलावटी शराब उन्नाव और फतेहपुर ले जा रहे थे। प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में केमिकल फतेहपुर निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ मतोले के सप्लाई करने की बात समाने आई। केमिकल वहीं के संजय लोधी के जरिए ट्रांसपोर्ट नगर तक भेजता था।

इस जानकारी के आधार पर टीम शाम तक फतेहपुर में रहकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास लगी रही, लेकिन बाद में दोनों के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली मिलने पर टीम को रवाना कर दिया गया। इस बाबत उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें