चित्रकूट के दो स्थानों पर लू लगने से महिला समेत दो की मौत हो गई। जिला अस्पताल में छह से अधिक लोग बुखार व पेटदर्द से बीमार होने पर मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पतालों में मरीजों की सुबह से लाइन लग जाती है।
रविवार को जिला अस्पताल में सोनेपुर की बिट्टन देवी पत्नी पप्पू, भौंरी की संवारियां पत्नी जागेश्वर, चंद्रगहना का कुलदीप पुत्र गोरेलाल, मऊ के रामसूरत के सात माह का पुत्र बादल, शंकर बाजार का पियूष पुत्र राजकिशोर, मिशन रोड का शंकर पुत्र संजय, कच्ची छावनी की बबली पत्नी दिनेश, भरतपुरी का दिनेश पुत्र मुन्नालाल, लोढ़वारा की सुंता देवी पत्नी फूलचंद्र को भर्ती कराया गया हैै।