फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोलकाता-उदयपुर-रांची के लिए स्पेशल ट्रेनें, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू, यात्रियों को राहत

Mon, 01 Feb 2021 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल होते हुए कोलकाता से उदयपुर और रांची से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का शेड्यूल जारी किया है। ट्रेनें आईआरसीटीसी के ऑनलाइन सिस्टम में लाइव हो गई हैं। यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन


चार फरवरी से चलेगी कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 
कोलकाता से चार फरवरी से हर गुरुवार को दोपहर 1:10 बजे कोलकाता-उदयपुर स्पेशल ट्रेन(02315) चलेगी। दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे कानपुर सेंट्रल आएगी, जो पांच मिनट के लिए रुकेगी। उदयपुर देर रात 12:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन(02316) उदयपुर से आठ फरवरी से हर सोमवार रात पौने एक बजे चलेगी।

शाम साढ़े सात बजे पांच मिनट के लिए कानपुर सेंट्रल रुकेगी। दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसमें दो जनरल, 10 स्लीपर, छह एसी तृतीय श्रेणी, एक एसी द्वितीय श्रेणी और एक एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का कोच होगा। 
विज्ञापन


पांच फरवरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस 
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन पांच फरवरी से होगा। ट्रेन नंबर (02847) रांची से हर सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4:25 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे कानपुर सेंट्रल आकर पांच मिनट के लिए रुकेगी। नई दिल्ली सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन(02848) सात फरवरी से नई दिल्ली से हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को शाम 4:10 बजे चलेगी। रात नौ बजे पांच मिनट के लिए कानपुर सेंट्रल  रुकेगी और दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे रांची पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें