फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कथित पत्रकार कराता था व्हाट्सएप पर डील, कारोबारी व दो युवतियां गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। संचालक कथित पत्रकार के साथ औरैया के दो कारोबारी और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। कोहना पुलिस की नाक के नीचे रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन


आशंका है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत थी। डीआईजी के निर्देश पर सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने स्वरूपनगर और कर्नलगंज पुलिस के साथ आर्य नगर स्थित मकान नंबर 8/58 में छापा मारा।

यहां से पुलिस ने कर्नलगंज निवासी सेक्स रैकेट संचालक मोहम्मद यूनुस, औरैया के टायर कारोबारी विशाल और गौरव के साथ शहर की दो युवतियों को गिरफ्तार किया। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मोहम्मद यूनुस एक चैनल का फर्जी आईडी कार्ड रखे था और खुद को पत्रकार बता रौब गांठता था।
विज्ञापन


एक हजार से लेकर पांच दस हजार रुपये तक में डील होती थी। पूरा सौदा व्हाट्सएप पर होता था। यूनुस ने दस हजार रुपये में मकान किराये पर ले रखा था। चूंकि मकान मालिक उसी मकान में रहता है, इसलिए उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें