फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिद्धिविनायक मंदिर से चांदी के सात मुकुट चोरी, हेलमेट लगाए व्यक्ति ने महिला के साथ मिलकर किया 'पाप'

Sun, 12 Apr 2026 01:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हेलमेट लगाए व्यक्ति ने महिला के सहयोग से वारदात की। 
विज्ञापन
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घंटाघर स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से शनिवार दिनदहाड़े चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। यह वारदात हेलमेट लगाए चोर ने साथी महिला के सहयोग से महज सात मिनट के अंदर की। मंदिर प्रबंधन को घटना की जानकारी शाम पांच बजे के बाद हुई। पुलिस को सूचना दी गई। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। चांदी का अनुमानित वजन लगभग 600 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक सुतरखाना के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर प्रबंधन ने शनिवार शाम लगभग पांच बजे चांदी के सात मुकुटचोरी होने की सूचना दी। हरबंशमोहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और मामले की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें