फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सतीश महाना ने ट्वीट की पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की फोटो, सपा प्रवक्ता ने पूछा मास्क कहां है मंत्री जी

Fri, 28 May 2021 04:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की फोटो ट्वीट की तो उसपर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कमेंट कर पूछा मास्क कहां है मंत्री जी...
विज्ञापन
बैठक लेते सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए वह हर रोज जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। लोगों को कोविड नियमों का पालन कराने के लिए बोल रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार के एक सीनियर मंत्री उनकी बात को नजरअंदाज करते नजर आए। ये कोई और नहीं यूपी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना हैं।

विज्ञापन

 

 

सतीश महाना ने 25 मई को कानपुर में पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व अन्य पुलिस अफसरों के साथ कानून और अपराध को लेकर बैठक की थी। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो विवाद शुरू हो गया। इसमें अफसर तो मास्क पहने दिखे, लेकिन मंत्री महाना बगैर मास्क के दिखे। हैरानी की बात ये है कि वह अफसरों को लेकर निर्देश भी दे रहे थे कि जिले में सख्ती से कानून का पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए।

सपा प्रवक्ता ने पूछा मास्क कहां है मंत्री जी 
सतीश महाना की इस फोटो पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कमेंट किया है। उन्होंने सतीश महाना को टैग करते हुए पूछा कि आपका मास्क कहां है मंत्री जी? आप कानून से ऊपर हैं क्या? उन्होंने पुलिस से मांग कि है कि आम लोगों की तरह मंत्री सतीश महाना पर भी कार्रवाई की जाए। हालांकि, पुलिस कमिश्नर असीम अरुण मंत्री का बचाव करने में जुटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पानी पीने के दौरान मंत्रीजी ने कुछ पल के लिए मास्क हटाया था। उन्होंने नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए कार्रवाई उचित नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें