फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उद्योग भी लेंगे राहत की सांस, मिलेगी ऑक्सीजन, एक जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने की संभावना

Fri, 28 May 2021 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शासन ने गुरुवार को उद्योगों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर लगी रोक हटा ली। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की तरह अब शहर के उद्योग भी राहत की सांस लेंगे। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना कर्फ्यू में एक जून से छूट मिली तो आवश्यक समेत अन्य सभी सामान्य उद्योगों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलाने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, शासन ने गुरुवार को उद्योगों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर लगी रोक हटा ली। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की तरह अब शहर के उद्योग भी राहत की सांस लेंगे। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने से शहर में अब ऑक्सीजन की किल्लत खत्म हो गई है। किल्लत खत्म करने में पश्चिम बंगाल से आई ऑक्सीजन एक्सप्रेस का बड़ा योगदान है। उपलब्धता पहले की तरह होने की वजह से शासन ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति की अनुमति दे दी है।

हालांकि शर्त भी रखी है कि कुछ दिनों तक ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली फर्में अपने कुल उत्पादन का 30 फीसदी स्टॉक ही उद्योगों को देंगी। बाकी 70 फीसदी ऑक्सीजन का स्टॉक अगले 72 घंटे तक रखा जाएगा, ताकि मेडिकल इमरजेंसी आने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी और अगले 15 से 20 दिनों में 70 से 75 फीसदी ऑक्सीजन उद्योगों को मिलने लगेगी। हालांकि, अभी 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू होने से सिर्फ कोरोना की रोकथाम में सहायक उद्योग और खानपान का सामान बनाने वाली इकाइयां ही चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें