फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का सबसे बड़ा लाइसेंस फर्जीवाड़ा मामला: असलहा बाबू और कारीगर तक पहुंचने में एसआईटी नाकाम

Fri, 06 Sep 2019 02:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सबसे बड़े लाइसेंस फर्जीवाड़े में दस दिन बीतने के बाद भी शस्त्र फर्जीवाड़े का आरोपी असलहा बाबू विनीत तिवारी और कारीगर जितेंद्र तक एसआईटी पहुंचने में नाकाम रही है। एसआईटी सिर्फ दस्तावेजों के सत्यापन और साक्ष्य संकलन का हवाला दे रही है।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम रायपुरवा में कारीगर के एक करीबी को उठाने की चर्चा रही। 27 अगस्त को पुलिस ने विनीत और जितेंद्र सहित कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ था कि कुछ ई-मेल कारीगर जितेंद्र ने भेजे हैं। इसलिए एसआईटी ने आरोपी विनीत का कंप्यूटर अपने कब्जे में लिया था। दर्जनों दस्तावेज उसके दफ्तर से जब्त किए थे।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जितेंद्र ने विनीत को जो ईमेल भेजा था, उसमें डेढ़ दर्जन नाम थे। उनके नाम पर शस्त्र लाइसेंस भी बने। अभी इन नामों को और वेरीफाई किया जा रहा है। अब तक 55 असलहे जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें