फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: विधायक नीलिमा कटियार ने दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया, झकरकटी से गोरखपुर को चलेंगी बसें

Wed, 17 Aug 2022 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी रोडवेज के द्वारा 150 बीएस-6 बसें शामिल की गई है। इनमें से दो बसें कानपुर को मिली हैं। इनके आने से मात्र 476 रुपये में कानपुर से गोरखपुर का सफर सुलभ हो जाएगा। ये नई बसें सुबह 7 और 8 बजे रोज झकरकटी से गोरखपुर को चलेंगी। 
विज्ञापन
दोनों बसों का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार ने किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से सुबह सात से नौ बजे सीधे गोरखपुर जाने वाले लोगों को अब लखनऊ जाकर बस नहीं पकड़नी होगी। अब झकरकटी से ही सुबह सात और आठ बजे गोरखपुर को सीधी बस मिलेगी। बीएस-6 मॉडल की आधुनिक बस होने की वजह से इसमें सड़क के गड्ढों का अहसास भी नहीं होगा, क्योंकि उच्च तकनीक के सस्पेंशन होने से झटका भी यात्रियों को न लगेगा। 

विज्ञापन

इन बसों का कानपुर से गोरखपुर का किराया 476 रुपये होगा। विधायक नीलिमा कटियार ने पूजा अर्चना के बाद दोनों बसों का शुभारंभ किया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह 150 आधुनिक बसों का लोकार्पण किया था। इसके तहत हर जिले को दो-दो बसें मिली थी। 
कानपुर नगर में दो बसें आजादनगर डिपो को मिली थी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक तुलाराम और एआरएम आजादनगर योगेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि और विधायक नीलिमा कटियार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एक बस के चालक राजेश के साथ कंडक्टर कृष्ण कुमार, तो दूसरी में चालक प्रेमंचद्र और कंडक्टर ओमनारायण गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार न करने पर जताई नाराजगी
मंगलवार को कानपुर से शुरू कराई गई नई बस सेवाओं का प्रचार-प्रसार न करने की जानकारी जैसे ही विधायक नीलिमा कटियार को हुई, तो उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई। ये बसें सीएम योगी ने खुद उपलब्ध कराई हैं और इन सेवाओं को शुरू करने में लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें