अखिलेश दुबे प्रकरण में 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जांच के बाद निलंबित हुए सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। अमर उजाला से उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जैसा कुछ भी नहीं है। मेरे खिलाफ कुछ सफेदपोश अपराधी षड्यंत्र रच रहे हैं जो डी-2 गैंग और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज हैं। वही लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में वह पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हैं। कहा कि उनके पास जो भी संपत्तियां हैं वह पैतृक हैं और माता-पिता के सहयोग से अर्जित हुई हैं। इस मामले में मुझे पूरा न्याय मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है। मनोहर शुक्ला के आरोपों को खारिज करते हुए ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मनोहर शुक्ला एक हिस्ट्रीशीटर और अपराधी किस्म का व्यक्ति है। इसके ऊपर 18 मुकदमे हैं, हत्या का भी मुकदमा भी दर्ज है।