फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम दुलैया बनी कोरोना वैक्सीन जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर, पीएम मोदी ने मां कहकर किया था संबोधित

Sun, 27 Jun 2021 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

रामदुलैया कोरोना वैक्सीन लगवानी वाली जनपद की सबसे बुजुर्ग महिला है। जो पहली खुराक लेने के बाद राम दुलैया ने बुंदेली भाषा में कही कि टीकाकरण करने में ने काउ दिक्कत नईया।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों की टीम के साथ 109 वर्ष की रामदुलैया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के वीरपुरा गांव की 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामदुलैया को जिला प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है। राम दुलैया ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ले चुकी है। यही नहीं, उन्होंने कोरोना टीका लगने के बाद लोगों से टीका लगवाने की अपील की हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि रामदुलैया कोरोना वैक्सीन लगवानी वाली जनपद की सबसे बुजुर्ग महिला है। जो पहली खुराक लेने के बाद राम दुलैया ने बुंदेली भाषा में कही कि टीकाकरण करने में ने काउ दिक्कत नईया, जैसे हमने लगवाओ हतो वैसे ही तुमऊ सब जने लगवाओं, तबई जो कोरोना जे हेगो।

रामदुलैया का यह जज्बा देख जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उन्हें जनपद को कोरोना का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जब लोग जनपद की दादी से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और जरूरी है तो वह निश्चित रूप से वो टीकाकरण के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें