फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा गोलीकांड: लूडो खेलने के दौरान विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार

Sun, 27 Jun 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांदा में मोबाइल पर लूडो खेलते-खेलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल में लूडो खेलने के दौरान शनिवार की देर रात हुए विवाद में पड़ोस के चार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन युवक को कानपुर ले गए हैं। पुलिस दो आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी ब्रजभूषण शिवहरे का पुत्र मनोज शिवहरे (36) देर रात पौने ग्यारह बजे मोहल्ले के चार युवकों के साथ मोबाइल में लूडो खेल रहा था।

इस दौरान पैसों को लेकर उसका युवकों से विवाद हो गया। इस पर गुस्साए युवकों ने पहले मनोज को जमकर पीटा, फिर गोली मार दी। गोली मनोज के पेट में लगी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन युवक को घायल अवस्था में कानपुर लेकर चले गए। उधर, युवक को गोली मारने की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य युवक भाग गए। पुलिस के मुताबिक, अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें