उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रसव के बाद हालत बिगडऩे पर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची प्रसूता की महिला अस्पताल के दरवाजे पर मौत हो गई। पति का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के बीच दौड़ाते रहे और इसी दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया।
पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर रहोलिया निवासी छोटे लाल अपनी पत्नी छोटी बिटिया के साथ एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। छोटे लाल के मुताबिक दो दिन पहले उसकी पत्नी का प्रसव ईंट भट्ठा परिसर में बने झोपड़ीनुमा मकान में हुआ था। इसके बाद से ही छोटी बिटिया की हालत बिगड़ गई थी।