इटावा के बरालोकपुर में शनिवार शाम कर्री चौकी के दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने कर्री चौकी का घेराव भी किया। मगर दरोगा वहां पर नहीं मिला। कर्री चौकी इंचार्ज विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हालांकि पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दरोगा ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। बरालोकपुर निवासी मुकेश शाक्य पुत्र गयाप्रसाद शाक्य भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। शनिवार की शाम को भाजपा सदस्य बनाओ अभियान के तहत वे कस्बे में सदस्य बना रहे थे।