फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद एक बार फिर चुनावी रण में सपा, जल्द घोषित करेगी उपचुनाव प्रत्याशी 

Sun, 14 Jul 2019 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिए तैयारी है। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। जिससे डरने की जरूरत नहीं है। संयम से कार्य करें। पार्टी सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लडे़गी।  शनिवार को बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने मऊ-मानिकपुर विधानसभा उप चुनाव के बारे में बताया कि पार्टी मजबूती से लडे़गी।

 
विज्ञापन

सपा नेता बाेले उपचुनाव में मायावी ताकतों से है लड़ाई

उम्मीदवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़ाई मायावी ताकतों से है। इसलिए बूथ स्तर तक कार्य करने की जरूरत है। युवा फ्रंटल प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित होने पर संगठन कार्यवाही करने में संकोच नहीं करेगा।

पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रशासन पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहा है। कोल आदिवासियों को डकैतों के नाम पर परेशान किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में गौरीशंकर मिश्रा, आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू, गुलाब खां, जागेश्वर यादव, मदन त्रिपाठी, मनोज यादव, नरेन्द्र यादव, फूलचन्द्र करवरिया, सुभाष पटेल, राजीव लोचन त्रिपाठी, उज्जवल गुप्ता, गोपीचन्द्र यादव, एजाज अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें