यूपी के उरई जिले में सोमवार देर रात जीआरपी के दरोगा ने बैरक में सर्विस पिस्टल से गोली मार ली। इस घटना से समूचे विभाग में हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए पहले कानपुर फिर लखनऊ ले जाया गया।
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने घटना की वजह पारिवारिक बताई है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस के स्थानीय थाने में तैनात औरैया निवासी उप निरीक्षक मोहित दुबे (28) ने देर रात बैरक के अंदर सर्विस रिवाल्वर से अपने को गोली मार ली।