फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी पुलिस ने चंबल वॉरियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

केएनसीए की डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक गोल्ड कप कैशमनी टूर्नामेंट में बुधवार को यूपी पुलिस ने चंबल वॉरियर्स को दो रन से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर यूपी पुलिस ने 20 ओवर में 142 रन बनाए।

इसमें फैजान ने 34 व अनिल ने 30 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में यश, आयुष व बॉबी ने दो-दो को आउट किया। वहीं, चंबल वॉरियर्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। इसमें आयुष ने 61 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विवेक व मनजीत ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मनजीत को चुना गया।
विज्ञापन


केपीएल पैंथर्स ने जीती कानपुर खंडेलवाल प्रीमियर लीग की ट्रॉफी
कानपुर खंडेलवाल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में बुधवार को केपीएल पैंथर्स ने केपीएल टाइगर्स को सात विकेट से हराकर खिताब जीता। एनआरआई सिटी स्थित मैदान पर खेले गए फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थापक ओपी डालमिया ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद केपीएल टाइगर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 295 रन बनाए।

इसमें प्रखर खंडेलवाल ने 164 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में शुभम ने तीन को आउट किया। वहीं, केपीएल पैंथर्स ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 299 रन बनाकर मैच जीता। इसमें ऋषि खंडेलवाल ने 124 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में करन, दर्श ने दो-दो, आलोक, धीरज, पंकज, शुभ व केशव ने एक-एक को आउट किया।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच ऋषि खंडेलवाल रहे। इस मौके पर संरक्षक सीताराम खंडेलवाल, अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, महामंत्री अशोक खंडेलवाल, गिरीश, मनमोहन, प्रतीक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें