फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय लुटेरा नशीले पाउडर के साथ ये चीचें हुईं बरामद

Sun, 07 Apr 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

उरई के जालौन में कालपी कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे को पकड़कर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, नशीला पदार्थ व एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शातिर पर कई जनपदों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इसका खुलासा एसपी ने पुलिस कार्यालय में किया।

विज्ञापन


कालपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे का खुलासा एसपी कार्यालय में रविवार को करते हुए एसपी स्वामीप्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कालपी कोतवाली पुलिस को तब सफलता मिली। जब उनके हत्थे अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरा शिवम यादव पुत्र मंगलसिंह मोहल्ला तरीबुल्दा कोतवाली कालपी चढ़ गया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर तिराहे से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एक कारतूस, चोरी की एक बाइक 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरे ने बताया कि वह अपरिचित लोगों से दोस्ती कर उनके खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते हैं।

बेहोश होने पर उसका सामान लूटकर ले जाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी में चार, आटा में दो, शिवपुरी मध्यप्रदेश के पिछेार में एक, झांसी जनपद के बबीना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश, विजय कुमार द्विवेदी, जीतेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें