फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ एक को लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

Tue, 21 May 2019 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-चपरतला मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। जहानीखेड़ा चौकी में तैनात सिपाही भी गोली की रगड़ लगने से घायल हो गया। पुलिस ने लूटी हुई बाइक , 42 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। 
विज्ञापन


पंडरवा किला निवासी अजमल पुत्र अफजल बाइक से मंगलवार सुबह पांच बजे पिहानी से गांव जा रहा था। पिहानी-चपरतला मार्ग पर सिदोरिया मोड़ के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक दिया और तमंचा दिखाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी अजमल ने यूपी 100 पर दी। सूचना पर फौरन ही हरकत में आए जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने नेशनल हाईवे की घेराबंदी कर दी।

 
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश बायें पैर में गोली लगने से गिर गया

कोतवाल राकेश यादव टीम के साथ पिहानी रवाना हो गए। सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश पिहानी-चपरतला मार्ग से जहानीखेड़ा जाने वाले मार्ग पर भागे और तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जहानीखेड़ा चौकी के सिपाही राजबहादुर यादव के हाथ से रगड़ते हुए गोली निकल गई।

पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश बायें पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल को दबोच लिया गया। उसने अपना नाम संदीप उर्फ बोझा पुत्र श्याम सुंदर निवासी कैथेलिया थाना कोतवाली शहर बताया। फरार साथी का नाम विचित्र उर्फ सूसू पुत्र राजकपूर निवासी सुरजीपुर कोतवाली शहर बताया। घायल बदमाश को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि संदीप आएदिन लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें