फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू, जानिए किसे लगा सबसे पहला टीका

Fri, 22 Jan 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोराना के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु हुआ। कांशीराम अस्पताल में 9 बजे के बाद वैक्सीन की खेप पहुंची। इसके अलावा वैक्सीन लगाने के लिए निडिल की भी व्यवस्था नहीं थीं। सिर्फ 10 निडिल ही वैक्सीन लगाने के लिए उपलब्ध थीं। पहला टीका डब्लूएचओ के शैलेंद्र वाजपेयी को लगाया गया। वहीं बिधनू सीएचसी में पहला टीका बीएसडब्लू के योगेंद्र कुमार को लगाया गया।
विज्ञापन


आईआईटी स्थित मेडिकल हेल्थ सेन्टर में आईआईटी के स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वेक्सीनेशन लगाकर दूसरा चरण शुरु हुआ। आईआईटी के डाॅयरेक्टर अभय करंदीकर, जिलाधिकारी कानपुर नगर आलोक तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा इस दौरान मौजूद रहे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आईआईटी में डॉ. अनिरुद्ध निगम मेडिकल अधिकारी को वैक्सीनेशन का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही यहां 92 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीकाकरण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें