फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस: डीएम जेबी सिंह की बेटी कृतिका बनीं ट्रेजरी ऑफिसर, जीव विज्ञान प्रवक्ता बने डिप्टी एसपी

Thu, 10 Oct 2019 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कृतिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी जेबी सिंह की बेटी कृतिका सिंह पीसीएस परीक्षा पास कर ट्रेजरी अधिकारी बनी हैं। दसवीं से एमए तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कृतिका ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कृतिका ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई लखनऊ से की थी।

दोनों ही परीक्षा उसने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली से की। बीए और एमए भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। इसके बाद प्रशासनिक सेवा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। कृतिका की सफलता पर एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसडीएम जसवंतनगर नम्रता सिंह ने मिठाई खिलाकर जिलाधिकारी को बधाई दी।

 
विज्ञापन

विक्रांत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता विक्रांत द्विवेदी ने पीसीएस के अंतिम परीक्षा परिणाम में 10वीं रैंक हासिल की है। आयोग ने उन्हें डिप्टी एसपी पद पर नियुक्ति दी है। प्रवक्ता विक्रांत का कहना है कि उन्होंने सीमित दायरे से निकलकर वृहद कार्यक्षेत्र में समाजसेवा करने के लिए यह रास्ता चुना है। यह बलिया जिले के मूल निवासी हैं।

पिता अरुण कुमार द्विवेदी सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में अधिकारी हैं। मां सीता द्विवेदी गृहणी हैं। वर्तमान समय में प्रयागराज में बने निजी आवास में सभी रहते हैं। इनके बड़े भाई अविनाश दुबे माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। छोटी बहन प्रियंका दुबे की शादी हो चुकी है। 

प्रवक्ता विक्रांत द्विवेदी की तीन नवंबर 2018 को राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रवक्ता और डिप्टी एसपी दोनों पर सम्मानजनक हैं। अंतर केवल इतना है कि प्रवक्ता का सीमित दायरा है और डिप्टी एसपी का दायरा बढ़ जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक समाजसेवा करने के लिए यह रास्ता चुना है। उन्हें इस सफलता पर अपार खुशी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें