फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास निधि खाते से लाखों रुपये निकाले, सात एडीओ करेंगे जांच

Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर की 93 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास निधि खाते से मनमाने ढंग से निकाली गई धनराशि मामले की जांच सात एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत और एक एडीपीआरओ करेंगे। 6 जनवरी तक जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में जमा करेंगे। 

जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि घाटमपुर के एडीओ पंचायत भीतरगांव की और भीतरगांव के एडीओ पंचायत घाटमपुर में हुए भुगतान की जांच करेंगे। पतारा के एडीओ पंचायत बिधनू की और बिधनू के एडीओ पंचायत पतारा में हुए भुगतान की जांच करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा शिवराजपुर वालों को चौबेपुर, बिल्हौर वालों को ककवन और सरसौल वाले कल्याणपुर में प्रधानों द्वारा हुए भुगतान के मानकों की जांच करेंगे। जबकि एडीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला शिवराजपुर, सरसौल और बिल्हौर में कराए गए कामों में प्रशासनिक विधि और शासकीय अनुमति ली गई है या नहीं इस की जांच कर रिपोर्ट देंगे।

गौरतलब है कि विकास कार्यों को कराने से पहले उनमें होने वाले खर्च की संस्तुति लेनी चाहिए, फिर अनुमोदन के बाद ही पैसा निकाला जाना चाहिए लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों ने मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों के खाते से पैसे निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें