फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंगाया पनीर, निकला मांस का टुकड़ा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सील किया रेस्टोरेंट

Mon, 11 Aug 2025 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में एक रेस्टोरेंट की लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट ने ऑनलाइन वेज खाने के ऑर्डर में नॉनवेज परोस दिया।
विज्ञापन
अल हबीब रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सदर तहसील क्षेत्र के मगरवारा निवासी धीरज सिंह पास के ही शिव मंदिर के सेवादार हैं। शनिवार को रक्षाबंधन पर घर पर रिश्तेदार आए थे। धीरज सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों के लिए उन्होंने जोमैटो के माध्यम से लोक नगर स्थित अल हबीब रेस्टोरेंट से पनीर, रोटी व चावल मंगवाया था। आर्डर समय से पहले पूरा हो गया था। जब रिश्तेदारों ने पनीर की सब्जी का डिब्बा खोला तो उसमें मांस का टुकड़ा निकला।
विज्ञापन


यह देख रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी उन्हें दी तो उन्होंने जोमैटो से नंबर लेकर रेस्टोरेंट में फोन किया। रेस्टोरेंट में फोन उठाने वाले ने कहा कि ठीक है जो इंस्पेक्टर आएंगे, उन्हें देख लेंगे। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से इसकी शिकायत की। रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित टीम के साथ रेस्टारेंट में जांच करने पहुंचे। उन्होंने वेज व नानवेज बनाने की अलग, अलग व्यवस्था करने तक रेस्टोरेंट को सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद करा दिया गया है। रेस्टोरेंट मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें