फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसपी ने लिखवाई डेथ की स्पेलिंग... फर्जी अपहरण का हो गया खुलासा; युवक ने रची थी झूठी कहानी

Wed, 08 Jan 2025 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

Hardoi News: यूपी की हरदोई पुलिस ने अपहरण के एक फर्जी मामले का खुलासा किया है। संदेश में गलत स्पेलिंग के कारण फर्जी अपहरण का खुलासा हुआ। व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को ठगकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
Hardoi Kidnapping - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hardoi Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने फिरौती के भेजे संदेश में गलत स्पेलिंग से पुलिस को अपहरण के एक फर्जी मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन


दरअसल, हरदोई में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। रुपयों के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था। मोबाइल संदेश में लिखा था कि पुलिस को जानकारी देने में पर डेथ (हत्या) कर देने की धमकी दी थी।

पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास से तलाश कर लिया। एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। एसपी नीरज कुमार जौदान ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पिहानी के बंदरहा निवासी संजय कुमार ने रविवार रात अपने भाई के अपहरण की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप थाना पाली क्षेत्र के मिर्जापुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम एक माह से करते थे। भाई संदीप का किसी ने अपहरण कर लिया है और एक नंबर दिया है जिस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया है।

अपहर्ताओं ने वीडियो भी भेजा है जिसमें उसका भाई संदीप रस्सी से बंधा हुआ दिखाया गया है। रुपये न भेजने पर डेथ कर देने की धमकी दी गई है। बताया कि अपहरण की सूचना पर संदीप की बरामदगी के लिए पाली और सवाजयपुर पुलिस की टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन

टीम में शामिल थाना पाली के उप निरीक्षक आशीष, सवायजपुर के उप निरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, सिपाही सौरभ और मुनेंद्र सिंह ने संदीप को रूपापुर से तलाश है। बताया कि पूछताछ में संदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को शाहाबाद-आंझी मार्ग पर बाइक से जाते समय एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें