फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पुरानी रंजिश में दबंग ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में झांसी रेफर, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध है

Wed, 08 Jan 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में पुरानी रंजिश में दबंग ने युवक को गोली मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने युवक को गोली मार दी। दोनों हाथों में गोली व छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालीपहाड़ी निवासी सुखदीन का बेटा कृपा (19) मंगलवार की रात घर के दरवाजे पर खड़ा था।

विज्ञापन

तभी गांव का ही दबंग शराब के नशे में वहां पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे गोली युवक के एक हाथ में लगी, जबकि दूसरे हाथ में छर्रे लगे। इससे वह अचेत होकर गिर गया। तब आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी भेजा गया।

विज्ञापन

परिजनों ने अभी तक नहीं दी है तहरीर
घायल कृपा ने बताया कि पूर्व में उसका आरोपी से विवाद हो गया था, तब से वह रंजिश मानता था। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया। हालांकि, दोनों हाथ में गोली और छर्रे से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. यतींद्र पुरवार ने बताया कि युवक के एक हाथ में फ्रैक्चर था और गन पाउडर लगा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल को परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें