फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र को बड़ी जीत की दरकार

Sun, 07 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वूमेन अंडर 23 सेंट्रल जोन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को होने वाले मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम को बड़े अंतर से छत्तीसगढ़ को हराना होगा तभी उसे जीत का फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन


दरअसल रन रेट के आधार पर यूपी की टीम चौथे नंबर पर चल रही है। उधर, विदर्भ की टीम भी प्रतियोगिता में बने रहने के लिए राजस्थान को कड़ी टक्कर देगी। वहीं शनिवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीम ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया।

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 12 अंक है। रेलवे की टीम 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के 4-4 अंक है। ये सभी टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


हालांकि रन रेट के आधार पर राजस्थान तीसरे, उप्र चौथे और विदर्भ पांचवें स्थान पर है। छत्तीसगढ़ दोनों मैच हारकर छठवें स्थान पर है। ऐसे में रविवार को जब उप्र की टीम छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उसे बड़े अंतर से हराने का प्रयास करना होगा ताकि अंक भी मिले और रन रेट भी बेहतर हो सके।

उधर, छत्तीसगढ़ की अनुभवहीन टीम को भी अच्छा खेलने होगा। अभी तक टीम दोनों मैचों में 50 रन के भीतर आल आउट हो चुकी है। राजस्थान की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दो मैचों में टीम को एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था। विदर्भ तीन मैच में से दो हार चुकी है। ऐसे में विदर्भ प्रतियोगिता में बने रहने के लिए टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें