फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेंदुए के सामने ढाल बनी मां की ममता तो बच गए दोनों बेटे, मौत बनकर टूटे जानवर से 10 मिनट तक भिड़ी महिला

Tue, 12 Aug 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा -उदी मार्ग पर बाइक से जा रहे परिवार पर मौत बनकर टूटे तेंदुए से मां 10 मिनट तक भिड़ी।
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर खड़े तेंदुए के हमले से घायल मां बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है.... मशहूर शायर मुनव्वर राणा के इस शेर को चरितार्थ कर दिखाया है 50 साल की छुन्नी देवी ने। मंगलवार को छुन्नी अपने बेटों सक्षम और कपिल के साथ बाइक से जा रही थीं। इस बीच सड़क पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। ममता की ढाल बनकर छुन्नी तेंदुए से भिड़ गईं। दोनों बेटों ने भी मां का साथ दिया। 10 मिनट तक तीनों तेंदुए के खूंखार पंजों का सामना करते रहे। अंत में ममता जीती और तेंदुआ झाड़ियों में भाग निकला। वाकया चकरनगर के उदी मार्ग का है।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे चकरनगर क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी सक्षम कुमार (16) मां छुन्नी देवी (50) और छोटे भाई कपिल देव (08) को लेकर बाबरपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। अभी सक्षम की बाइक बीड़ी बाबा मंदिर के पास ही पहुंची थी कि तभी पास की झाड़ियों से दहाड़ता हुआ तेंदुआ उन पर टूट पड़ा। इससे तीनों बाइक समेत गिर पड़े। मां दोनों बेटों से ज्यादा दूर पर गिरी। इससे पहले वे कुछ समझ पाते गुस्साए तेंदुए ने सक्षम और कपिल पर पंजों से हमला शुरू कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पलक झपकते ही तेंदुए के सामने खड़ी हो गई मां
यह देख चीखती हुई छुन्नी बच्चों की ओर दौड़ीं और पलक झपकते ही तेंदुए के सामने खड़ी हो गईं। मां को तेंदुए के आगे देख दोनों बेटों से भी रहा न गया और तीनों खूंखार तेंदुए जा भिड़े। करीब 10 मिनट का समय बीता होगा कि पीछे से आ रहे राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ घबराकर बीहड़ की ओर भाग निकला। इसके बाद तीनों को नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश पाल ने बताया कि महिला को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों की हालत अब स्थिर है। सेंक्चुरी के रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि बीहड़ क्षेत्र में वन्यजीव कई बार रास्तों को पार कर जाते हैं। वाहन देख वह तेजी से सड़क को पार करते हैं। इसी में यह घटना हुई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें