मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस एवं घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
बांदा जिले के चिल्ला कस्बे में दो वर्षीय पुत्री के साथ मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का बंद दरवाजा तोड़कर दोनों शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घटना की पृष्ठभूमि में जहां सौतन से कलह की चर्चा है तो दूसरी तरफ पति टीबी की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की दलील दे रहा है। घटना थाना व कस्बा चिल्ला की है। यहां रजनी (25) पत्नी शिवदास ने सोमवार की रात मकान की पहली मंजिल में सीलिंग फै न में अपनी साड़ी बांधकर पहले अपनी दो वर्षीय बेटी शालिनी को फांसी पर लटकाया और फिर दूसरे छोर पर खुद फांसी पर झूल गई।
पति के मुताबिक, वह मंगलवार को तड़के घर आया तो बंद कमरे में दोनों के शव फांसी पर लटके थे। पति शिवदास ट्रक चालक और गायक है। उसने दो शादियां कीं। पहली शादी बांदा शहर निवासी शिवकांती के साथ वर्ष 2000 के आसपास की थी।